ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड श्रीनगरश्रीनगर में गढ़वाल विवि कर्मचारियों का प्रदर्शन

श्रीनगर में गढ़वाल विवि कर्मचारियों का प्रदर्शन

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि कर्मचारी परिषद के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व महासचिव के आह्वान पर कई कर्मचारी लंबित मांगों पर कार्यवाही न होने पर काली पट्टी बांध विरोध दर्ज करने के पक्ष में उतर...

श्रीनगर में गढ़वाल विवि कर्मचारियों का प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,श्रीनगरWed, 05 Jul 2017 03:49 PM
ऐप पर पढ़ें

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि कर्मचारी परिषद के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व महासचिव के आह्वान पर कई कर्मचारी लंबित मांगों पर कार्यवाही न होने पर काली पट्टी बांध विरोध दर्ज करने के पक्ष में उतर गए हैं। विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने बुधवार को प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट के बाहर प्रदर्शन कर मांगों पर तत्काल कार्यवाही किए जाने की मांग की। बीते मंगलवार को कर्मचारी परिषद के पूर्व अध्यक्ष नरेश खंडूड़ी, पूर्व महासचिव मनोज रतूड़ी व संतोष मंमगाई ने पदोन्नति सहित अन्य लंबित मांगों पर कार्यवाही न होने के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करना शुरू किया था। जिसके पक्ष में अब और भी कर्मचारी उतर गए हैं। बुधवार को विरोध प्रदर्शन से पहले कर्मचारियों ने कुलसचिव डा. एके झा से भी मांगों को लेकर मुलाकात की। पूर्व अध्यक्ष खंडूड़ी व पूर्व महासचिव मनोज रतूड़ी ने कहा कि कुलसचिव ने सीआरआर नियम विवि की वेबसाइट पर डालने तथा कर्मचारियों के सुझाव आमंत्रित किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कर्मचारी पदोन्नति सहित रेशनलाइजेशन न होने के साथ ही मनमाने स्थानांतरणों के कारण आक्रोशित हैं। विवि प्रशासन यदि कर्मचारियों की मांगों को तत्काल समाधान नहीं करता है तो कर्मचारियों को उग्र आंदोलन को विवश होना पड़ेगा। विरोध प्रदर्शन में कर्मचारी नेता देवेंद्र फस्र्वाण, सतीश थपलियाल, मनोज नेगी, संजय ध्यानी, संजय चमोली, ललित भट्ट, वाईएस कंडारी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें