ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड श्रीनगरकार्ल मार्क्स की 200वीं जयंती पर विचार रखे

कार्ल मार्क्स की 200वीं जयंती पर विचार रखे

ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन आइसा ने कार्ल मार्क्स की 200वीं जयंती पर गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें मार्क्सवाद और उनकी वर्तमान समाज में प्रासंगिकता विषय...

कार्ल मार्क्स की 200वीं जयंती पर विचार रखे
हिन्दुस्तान टीम,श्रीनगरSat, 05 May 2018 03:28 PM
ऐप पर पढ़ें

ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन आइसा ने कार्ल मार्क्स की 200वीं जयंती पर गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें मार्क्सवाद और उनकी वर्तमान समाज में प्रासंगिकता विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

जेएनयू की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुचेता डे ने कहा कि कार्ल मार्क्स समाज में प्रचलित शोषण को तार्किक व वैज्ञानिक रूप से समझाने वाले पहले विचारक थे। पूरे दुनिया में जातिगत, रंगवाद, लैंगिक और अन्य तरह के जितने भी असमानता और गैर बराबरी है उन सभी का कारण आर्थिक समानता है। सरकारें आम आदमी के नाम पर सत्ता में आयी और नीतियां अम्बानी-अडाणी के हक में बनायी जा रही है। जिससे समाज में बेरोजगारी और असमानता बढ़ गई है। सीपीआई के राज्य कमेटी सदस्य इन्द्रेश मैखुरी ने कहा कि कार्ल मार्क्स दुनिया भर में फैली गैरबराबरी और शोषण को न केवल समझाते है बल्कि उस गैर बराबरी और शोषण से लड़ने और बेहतर समाज बनाने का सपना भी देते हैं। इस मौके पर गढ़वाल सचिव सीपीआई अतुल सती, शिवानी पांडेय, अतुल सती, राहुल राणा, अंकित उछोली, सुबोध डंगवाल, सूरज, पंकज, कूपर सिंह, अनिल राज, यतिन, गौरव डिमरी, ममता, पूजा, अल्का आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें