Hindi NewsUttarakhand NewsSrinagar NewsSrinagar Municipal Corporation to Resolve Water Supply Issues with 74 43 Lakhs Funding
कलियासौड़ क्षेत्र की पेयजल समस्या दूर करने के लिए बजट स्वीकृत

कलियासौड़ क्षेत्र की पेयजल समस्या दूर करने के लिए बजट स्वीकृत

संक्षेप:

नगर निगम श्रीनगर के कलियासौड़ और सिद्धपीठ धारी देवी क्षेत्र में पेयजल समस्या का समाधान जल्द होगा। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने रेलवे विकास निगम से 74 लाख 43 हजार रुपये स्वीकृत कराए हैं। इससे स्थानीय लोगों में खुशी है और उन्होंने सांसद का आभार व्यक्त किया है।

Dec 01, 2025 03:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रीनगर
share Share
Follow Us on

नगर निगम श्रीनगर के कलियासौड़ और सिद्धपीठ धारी देवी क्षेत्र को जल्द पेयजल समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने रेलवे विकास निगम से 74 लाख 43 हजार रूपये स्वीकृत कराए हैं। पेयजल योजना का पैसा स्वीकृत होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए गढ़वाल सांसद का आभार व्यक्त किया है। बता दें कि कलियासौड़ पेयजल योजना छांतीखाल से चल रही थी,जो कि वर्तमान में रेलवे सुरंग बनने से प्रभावित हो गई थी, जिससे कलियासौड़ और धारी देवी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही थी। इस संदर्भ में पूर्व में कलियासौड़ पार्षद राजेंद्र नेगी ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को समस्या से अवगत कराया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए गढ़वाल सांसद बलूनी ने आरवीएनएल के प्रबंधन से वार्ता कर जल्द स्थानीय लोगों को पेयजल आपूर्ति ठीक करने किये जाने की बात कही थी। पार्षद राजेंद्र नेगी ने बताया कि आरवीएनएल ने जिलाधिकारी गढ़वाल को पेयजल के लिए 74 लाख 43 हजार रुपये की धनराशि का चेक प्रदान किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही कलियासौड़ में पेयजल आपूर्ति सुचारु होगी। पेयजल समस्या के सुधारीकरण लिए धनराशि स्वीकृत किये जाने पर स्थानीय जनता, मंडल अध्यक्ष श्रीनगर विनय घिल्डियाल, जिला महामंत्री गणेश भट्ट आदि ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का आभार व्यक्त किया है।