ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड श्रीनगरश्रीमद भागवत कथा श्रवण से होता है जीवन धन्य: शैली

श्रीमद भागवत कथा श्रवण से होता है जीवन धन्य: शैली

रुद्रप्रयाग। मुख्यालय से सटे ग्राम बिलौटा में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। सोमवार को कथा व्यास द्वारा...

श्रीमद भागवत कथा श्रवण से होता है जीवन धन्य: शैली
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागMon, 21 Nov 2022 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यालय से सटे ग्राम बिलौटा में आयोजित श्रीमदभागवत कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। सोमवार को कथा व्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग पर भक्तों को कथा श्रवण कराई। जिससे भक्तों ने उत्साह के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आनंद लिया। इस मौके भजन और कीर्तन पर भक्त मंत्रमुग्ध होकर नृत्य करने लगे।

ग्राम पंचायत बर्सू के बिलौटा गांव में भक्तों को कथा का रसपान कराते हुए कथा व्यास आचार्य गिरीश चन्द्र शैली ने कहा कि भागवत कथा ऐसा दिव्य अमृत है जिसके रसपान से न केवल मनुष्य अपने पुण्य फल की प्राप्ति करता है बल्कि अपने पूर्व जन्म के पापों से भी मुक्ति पाता है। उन्होंने श्रीकृष्ण के जन्म की कथा से भक्तों को आनंदित कर दिया। कहा कि रह प्रभु ने संसार को नेक राह और सदमार्ग पर चलने की प्ररेणा दी किंतु आज मनुष्य अपने स्वार्थो के लिए सब कुछ भूल बैठा है। कथा व्यास ने कहा कि भावगत कथा से हमें अनेकों सीख मिलती है जिससे हम अपने जीवन को धन्य कर सकते हैं। इस मौके पर श्रीकृष्ण की सुंदर झांकी भी निकाली गई।

श्रीमद भागवत कथा चन्द्रप्रकाश सेमवाल, राजेंद्र सेमवाल एवं विजय सेमवाल द्वारा अपनी माताजी की पुण्य स्मृति में कराई जा रही है। इस मौके पर विश्वनाथ त्रिपाठी, प्रकाश भट्ट, राहुल भट्ट, सर्वेश उनियाल, विनोद बहुगुणा आदि मौजूद हैं।

-------

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें