ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड श्रीनगरगलत जानकारी से होता है अवसाद: डॉ. जैन

गलत जानकारी से होता है अवसाद: डॉ. जैन

भगवानपुर, संवाददाता। आरएनआई इंटर कॉलेज में सेमिनार का आयोजन किया गया। डॉ. कनिका जैन ने छात्राओं को बताया कि किशोरावस्था में शारीरिक रूप से कई...

गलत जानकारी से होता है अवसाद: डॉ. जैन
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीMon, 20 Feb 2023 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

आरएनआई इंटर कॉलेज में सेमिनार का आयोजन किया गया। डॉ. कनिका जैन ने छात्राओं को बताया कि किशोरावस्था में शारीरिक रूप से कई परिवर्तन आते हैं। ऐसे में अभिभावकों और चिकित्सकों की जिम्मेदारी है कि वह उन्हें सही जानकारी व परामर्श दें। गलत जानकारी से बालिकाएं कई बार अवसाद की शिकार हो जाती हैं। कार्यक्रम में यशा अग्रवाल ने भी बालिकाओ को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। नमन मित्तल ने बताया कि कॉलेज की बालिकाओं को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर उन्हें निशुल्क परामर्श व उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर आदेश शर्मा, शिवम गुप्ता, अनुसरण गुप्ता ने भी उपयोगी जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अशोक शर्मा आर्य, अशोक सैनी, राजेंद्र चंद्रा, आलोक कंडवाल, शर्मिला नागर, राजीव सैनी, आराधना वासुदेव, मोहित सैनी आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें