ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड श्रीनगरराज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ साहिल का चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ साहिल का चयन

देवप्रयाग ब्लॉक के राइंका पलेठी डोब्लियों के छात्र साहिल का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में साहिल अव्वल रहे हैं। प्रतियोगिता से लौट कर विद्यालय...

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ साहिल का चयन
हिन्दुस्तान टीम,श्रीनगरMon, 03 Feb 2020 02:36 PM
ऐप पर पढ़ें

देवप्रयाग ब्लॉक के राइंका पलेठी डोब्लियों के छात्र साहिल का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में साहिल अव्वल रहे हैं। प्रतियोगिता से लौट कर विद्यालय पहुंचने पर साहिल का विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों ने सम्मान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भागवत मिस्त्री ने साहिल को पुरस्कृत भी किया। उन्होंने साहिल व मार्गदर्शक शिक्षक नरेंद्र नेगी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें