ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड श्रीनगरराम लाल नौटियाल को राहुल गांधी विचार मंच में प्रदेश सचिव बनाया

राम लाल नौटियाल को राहुल गांधी विचार मंच में प्रदेश सचिव बनाया

कांग्रेस नेता रामलाल नौटियाल को राहुल गांधी विचार मंच में उत्तराखंड प्रदेश का सचिव नियुक्त किया गया। कीर्तिनगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नौटियाल को राहुल गांधी विचार मंच में प्रदेश सचिव बनाये जाने पर...

राम लाल नौटियाल को राहुल गांधी विचार मंच में प्रदेश सचिव बनाया
हिन्दुस्तान टीम,श्रीनगरSun, 22 Sep 2019 03:22 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस नेता रामलाल नौटियाल को राहुल गांधी विचार मंच में उत्तराखंड प्रदेश का सचिव नियुक्त किया गया। कीर्तिनगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नौटियाल को राहुल गांधी विचार मंच में प्रदेश सचिव बनाये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। विचार मंच में प्रदेश सचिव बनाये जाने पर नौटियाल ने कांग्रेस युवराज राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, सेवादल के प्रदेश सचिव राकेश बिष्ट सहित कांग्रेस लोकसभा मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी का आभार प्रकट किया। नौटियाल के प्रदेश सचिव बनने पर कीर्तिनगर ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस रघुवीर भंडारी, सुनील कुमार, मोहनानंद डोभाल, चन्द्रभूषण तिवारी, अभिषेक उनियाल, पंकज जोशी, अमित नेगी, नीरज रावत, आशुतोष रावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप थपलियाल ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें