ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड श्रीनगरकौशल विकास योजनाओं से जुड़ें महिलाएं: कंडवाल

कौशल विकास योजनाओं से जुड़ें महिलाएं: कंडवाल

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने शनिवार को बाल विकास कार्यालय कीर्तिनगर में निरीक्षण किया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से...

कौशल विकास योजनाओं से जुड़ें महिलाएं: कंडवाल
हिन्दुस्तान टीम,श्रीनगरSat, 30 Apr 2022 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने शनिवार को बाल विकास कार्यालय कीर्तिनगर में निरीक्षण किया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से मुलाकात कर उन्हें राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर कीर्तिनगर क्षेत्र की 160 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने महिलाओं के विरुद्ध समाज मे आये दिन होने वाली हिंसा व उत्पीड़न की रोकथाम के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री समाज का हिस्सा है, उन्हें दिन रात अपने आस पास की महिलाओ के सम्पर्क में रहना होता है। उन्होंने कहा कि वो समाज मे जागरूकता लाने का कार्य भी करें। ताकि किसी भी महिला को शोषण या उत्पीड़न न सहना पड़े।

बैठक मे महिला हिंसा व उत्पीड़न एवं महिलाओं से संबंधित योजनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं का कहीं भी किसी भी स्तर पर शोषण न हो, केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें मिले, इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने बच्चों व गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली योजनाओं के विषय मे भी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाएं घर, परिवार एवं समाज की रीढ़ होती हैं, हम केवल उनके उत्पीड़न तक ही सीमित न रहकर उनके लिए क्या-क्या कर सकते हैं, सबको अपनी जिम्मेदारियों को समझकर मिलकर कार्य करना होगा। कहा कि कौशल विकास जैसी अन्य योजनाओं से महिलाओं को जोड़ा जाय। बाल विकास अधिकारी बबीता शाह ने बताया कि गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को टेक होम राशन प्रत्येक माह की 05 तारीख को उपलब्ध कराई जा रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें