ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड श्रीनगरप्रधान संगठन ने की ईई के स्थानांतरण की मांग

प्रधान संगठन ने की ईई के स्थानांतरण की मांग

प्रधान संगठन कीर्तिनगर ने पेयजल निगम देवप्रयाग के अधिशासी अभियंता के स्थानांतरण की मांग की है। इस संदर्भ में प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुनय कुकशाल की...

प्रधान संगठन ने की ईई के स्थानांतरण की मांग
हिन्दुस्तान टीम,श्रीनगरSat, 23 Oct 2021 02:50 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधान संगठन कीर्तिनगर ने पेयजल निगम देवप्रयाग के अधिशासी अभियंता के स्थानांतरण की मांग की है। इस संदर्भ में प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुनय कुकशाल की ओर से पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन भेजा गध्या है। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि विभागीय स्तर से क्षेत्रीय समस्याओं का निराकरण न होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इससे जन प्रतिनिधियों व आम जनता में आक्रोश पनप रहा है। कहा समस्याओं के निराकरण को लेकर व पेयजल निगम देवप्रयाग के हिलाहवाली के संदर्भ में उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। कहा यदि शीघ्र ही इस मामले में उचित कार्यवाही नहीं हुई तो जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्र की जनता को जन आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी सबंधित विभाग व प्रशासन की होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें