Hindi NewsUttarakhand NewsSrinagar NewsHNB Garhwal University to Introduce New Anthem and Online Application Process for DACE
गढ़वाल विवि के कुलगीत निर्माण प्रक्रिया अंतिम चरणों में

गढ़वाल विवि के कुलगीत निर्माण प्रक्रिया अंतिम चरणों में

संक्षेप: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय को जल्द ही कुलगीत प्राप्त होगा। इसकी निर्माण प्रक्रिया अंतिम चरण में है। डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र (डीएसीई) में संघ लोक सेवा आयोग के लिए निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आवेदन 5 नवंबर से 25 नवंबर 2025 तक भरे जा सकते हैं।

Sat, 8 Nov 2025 06:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, श्रीनगर
share Share
Follow Us on

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय को जल्द ही अपना कुलगीत मिलने वाला है। कुलगीत निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरणों में चल रही है। समिति के संयोजक एवं डीन रिक्रियूमेंट प्रो. मोहन सिंह पंवार की अध्यक्षता में बैठक में कुलगीत के प्रारूप पर विस्तृत चर्चा की गई और अधिकांश कार्य को अंतिम रूप प्रदान किया गया। प्रो. मोहन सिंह पंवार ने बताया कि समिति के सभी सदस्यों द्वारा विचार-विमर्श के उपरांत कुलगीत के शब्द और भाव-धारा को लगभग निर्धारित कर लिया गया है। कहा कि कुलगीत का प्रारूप विश्वविद्यालय की गौरवमयी परंपरा, शैक्षणिक मूल्यों एवं हिमालयी सांस्कृतिक विरासत को ससम्मान अभिव्यक्त करता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बहुत शीघ्र ही इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दी जाएगी। कहा कि कुलगीत को पूरी तरह लिपिबद्ध किया गया है और लेखन संबंधी सभी चरण पूर्ण हो चुके हैं। बताया कि गीत का साहित्यिक रूप संयमित, प्रेरणादायी और विश्वविद्यालय की पहचान के अनुरूप तैयार किया गया है। समिति के संगीत विशेषज्ञ एवं लोक कला संस्कृति निष्पादन केंद्र के उपनिदेशक डॉ. संजय पांडे ने कुलगीत को भाव अनुरूप धुनबद्ध किया है। बैठक में समिति के सदस्य प्रो. गुड्डी बिष्ट, प्रो. मृदुला जुगरान, कवि नीरज नैथानी, इंजीनियर महेश डोभाल ने कुलगीत के अंतिम प्रारूप पर अपने सुझाव दिए। गढ़वाल विवि के डीएसीई में प्रवेश के आवेदन शुरू श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र (डीएसीई) में संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग की निशुल्क कोचिंग के लिए सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीएसीई योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम के लाभार्थी के मेधावी छात्र-छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। केंद्र के समन्वयक प्रो. एमएम सेमवाल ने कहा कि डीएसीई योजना के लिए आवेदन 5 नवंबर से शुरू हो गए हैं। इच्छुक अभ्यार्थी 25 नवंबर 2025 तक अपने आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए वहां अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी पात्र हैं जिनकी शक्ल पारिवारिक आय 8 लाख रूपये वार्षिक से कम हो। प्रो. सेमवाल ने बताया कि चौरास परिसर स्थित अंबेडकर उत्कृष्ट केंद्र में 12 महीना तक हर बैच को सिविल सेवाओं की तैयारी के लिए कोचिंग कराई जाती है। इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। बताया कि योजना की जानकारी गढ़वाल विवि की वेबसाइट से ली जा सखती है।