ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड श्रीनगरक्षतिग्रस्त नहर के मरम्मतीकरण न किए जाने पर रोष

क्षतिग्रस्त नहर के मरम्मतीकरण न किए जाने पर रोष

मलेथा के ग्रामीणों ने ऑल वेदर रोड के कारण क्षतिग्रस्त हुई सिंचाई नहर के मरम्मतीकरण न किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया है। इस संदर्भ में मलेथा प्रधान शूरवीर सिंह बिष्ट सहित अन्य ग्रामीणों की ओर से...

क्षतिग्रस्त नहर के मरम्मतीकरण न किए जाने पर रोष
हिन्दुस्तान टीम,श्रीनगरWed, 02 Jan 2019 03:02 PM
ऐप पर पढ़ें

मलेथा के ग्रामीणों ने ऑल वेदर रोड के कारण क्षतिग्रस्त हुई सिंचाई नहर के मरम्मतीकरण न किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया है। इस संदर्भ में मलेथा प्रधान शूरवीर सिंह बिष्ट सहित अन्य ग्रामीणों की ओर से एसडीएम कीर्तिनगर को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि करीब तीन महीने से सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त हो रखी है। जिससे उनके खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कहा सिंचाई विभाग से इस मामले में कई बार गुहार लगाई है। बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। कहा यदि जल्द ही इसका समाधान नहीं किया गया तो मलेथा के समस्त किसानों को उग्र आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मांग करने वालों में गंगा सिहं नेगी, सोबन सिंह, मकान सिंह, वीरेंद्र सिंह गुसांई, मंजू देवी, कंचन देवी, ज्ञान सिंह नेगी, चंद्रा देवी, कल्पना देवी, सरिता देवी, गोविंद प्रसाद, सुरेंद्र नेगी, दिनेश भट्ट आदि शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें