Hindi NewsUttarakhand NewsSrinagar NewsDr KK Gupta to Represent India at EAO Conference in Monaco on Implant Dentistry

डॉ. गुप्ता करेंगे यूरोप के मोनाको में भारत का प्रतिनिधित्व
संक्षेप:
वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. केके गुप्ता मोनाको में आयोजित होने वाले इएओ एंड एसएफपीआईओं सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह सम्मेलन 18 से 20 सितम्बर तक चलेगा, जहाँ विश्वभर के दंत विशेषज्ञ इम्प्लांट...
Sep 07, 2025 05:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रीनगर
वरिष्ट दंत चिकित्सक डॉ. केके गुप्ता यूरोपियन एसोसिएशन फॉर ऑसियो इंटीग्रेशन (इएओ) की ओर से मोनाको में आयोजित होने वाले इएओ एंड एसएफपीआईओं सम्मेलन में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 18 से 20 सितम्बर तक मोनाको में आयोजित होगा, जिसमें विश्व भर के दंत विशेषज्ञ इम्प्लांट डेंटिस्ट्री के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध व तकनीकी प्रगति पर विचार-विमर्श करेंगे। डॉ. गुप्ता के चयन पर श्रीनगरवासियों ने ख़ुशी जाहिर की है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


