Hindi NewsUttarakhand NewsSrinagar NewsDengue Awareness Inspection at Srinagar Hospital by Health Officials
डेंगू जागरूकता के तहत किया निरीक्षण

डेंगू जागरूकता के तहत किया निरीक्षण

संक्षेप:

राजकीय संयुक्त उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर में डेंगू जागरूकता के तहत निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कर्मचारियों को सफाई और नालियों की देखभाल के निर्देश दिए। डेंगू...

Sep 11, 2025 04:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रीनगर
share Share
Follow Us on

राजकीय संयुक्त उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ विमल गुसांईं व नगर स्वास्थ्य आधिकारी डॉ गौतम नैथानी ने डेंगू जागरूकता के तहत साप्ताहिक अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ नैथानी ने कर्मचारियों को प्रतिदिन घर के आसपास नालियों की सफाई व स्वच्छता बनाने के निर्देश दिए।डॉ गुसांईं ने नालियों को ढकने की बात कही। डॉ नैथानी ने बताया कि परिसर में मच्छर का कोई लार्वा नहीं पाया गया।कहा कि डेंगू का मच्छर सफ़ेद और काली धारी वाला दिन में काटता है और साफ पानी में पनपता है।उन्होंने नगरवासियों से घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और सफाई व्यवस्था बनाये रखने की बात कही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौके पर स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।