Hindi NewsUttarakhand NewsSrinagar NewsDemand for justice in Lavanya suicide case
लावण्या आत्महत्या मामले में न्याय की गुहार

लावण्या आत्महत्या मामले में न्याय की गुहार

संक्षेप:

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने यहां तहसील प्रशासन के माध्यम से तमिलनाडु के राज्यपाल से तमिलनाडु की छात्रा लावण्या की आत्महत्या...

Jan 24, 2022 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रीनगर
share Share
Follow Us on

श्रीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने यहां तहसील प्रशासन के माध्यम से तमिलनाडु के राज्यपाल से छात्रा लावण्या की आत्महत्या मामले में न्याय की गुहार लगाई है। राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि इस घटना से पूरे देश का युवा बेहद सदमे और पीड़ा में है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ज्ञापन में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर दोषियों को सजा दिलाने के लिए सक्रिय रूप से काम नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का संज्ञान लिया जाए। कहा लावण्या का मामला भी धर्मांतरण से जुड़ा हुआ है जिसके कारण उसे अपना जीवन समाप्त करना पड़ा। उन्होंने इस प्रकरण में उचित और पारदर्शी जांच की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री संदीप राणा एवं तृप्ति बलूनी, अमन पंत, गौरव नेगी, राहुल, दीपक, हितेश, निखिल, महिपाल, रोहित, अखिलेश, मनीष आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।