ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड श्रीनगरशहर में आज गूंजेंगे चैती गीत

शहर में आज गूंजेंगे चैती गीत

फूलदेई त्योहार को देखते हुए श्रीनगर में फूलदेई यात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार की सुबह नगर के मुख्य मार्गों पर यह यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही सायं को गोला पार्क में चैती गायन का...

शहर में आज गूंजेंगे चैती गीत
हिन्दुस्तान टीम,श्रीनगरThu, 14 Mar 2019 04:23 PM
ऐप पर पढ़ें

फूलदेई त्योहार को देखते हुए श्रीनगर में फूलदेई यात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार की सुबह नगर के मुख्य मार्गों पर यह यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही शाम को गोला पार्क में चैती गायन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। शहर क्षेत्र में फूलदेई त्योहार पर संस्कृति प्रेमियों व रंगकर्मियों ने फूलदेई यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। आयोजन समिति के अनूप बहुगुणा व महेश गिरी ने बताया कि फूलदेई यात्रा ढोल-दमाऊं के साथ शिशुमंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए डालमियां धर्मशाला के समीप संपन्न होगी। शुक्रवार सायं छह बजे गोलापार्क में लोकगायक संजय पांडे व लता तिवारी पांडे चैती गायन करेंगे। मौके पर ढोल वादकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें