मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में आज लगेगी कार्डियो ओपीडी

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रीनगर
Follow us on Google News
share

राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में शनिवार को कार्डियो ओपीडी लगाई जाएगी। वरिष्ठ डॉक्टर अमर उपाध्याय हृदय रोगियों की जांच करेंगे। यह ओपीडी महीने में दो बार लगेगी, ताकि गढ़वाल के लोगों को हार्ट रोगों के...

मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में आज लगेगी कार्डियो ओपीडी

राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में शनिवार को कार्डियो ओपीडी लगाई जाएगी। दून अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर अमर उपाध्याय हृदय रोगियों की जांच करेंगे। चिकित्सा शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य मेडिकल कॉलेज श्रीनगर डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि कार्डियो ओपीडी शनिवार को बेस अस्पताल के मेडिसिन ओपीडी के पास लगेगी। कहा कि माह में दो दिन कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अमर उपाध्याय द्वारा ओपीडी लगाई जाएगी। जिसको लेकर समय और दिन तय किया जाएगा। जबकि अन्य कार्डियोलॉजिस्ट के जरिए भी ओपीडी लगाने की पहल की जाएगी, ताकि गढ़वालभर के लोगों को हार्ट संबंधी रोगों के इलाज में सुविधा मिल सकें। बता दें कि पूर्व में भी चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के प्रयासों से ओपीडी शुरू हुई थी, जिसे दोबारा शुरू करने की पहल स्वास्थ्य मंत्री द्वारा की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।