BJP Triumphs in Khirsu Block Panchayat Elections Defeating Congress खिर्सू में भाजपा के अनिल भंडारी बने प्रमुख, Srinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsSrinagar NewsBJP Triumphs in Khirsu Block Panchayat Elections Defeating Congress

खिर्सू में भाजपा के अनिल भंडारी बने प्रमुख

श्रीनगर विधानसभा के खिर्सू ब्लॉक में भाजपा ने पंचायत प्रमुख चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है। अनिल भंडारी ने कांग्रेस के सरत सिंह को आठ वोटों से हराया। भाजपा के नितिन रावत और बरदासी देवी ने भी उप...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रीनगरThu, 14 Aug 2025 04:44 PM
share Share
Follow Us on
खिर्सू में भाजपा के अनिल भंडारी बने प्रमुख

श्रीनगर विधानसभा के खिर्सू ब्लॉक में सम्पन्न हुए प्रमुख चुनावों में भाजपा ने परचम लहराया है। गुरुवार को सम्पन्न हुए पंचायत प्रमुख चुनाव में भाजपा के अनिल भंडारी आठ वोटों से कांग्रेस के सरत सिंह को शिकस्त देकर ब्लॉक प्रमुख बने हैं। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर भाजपा के नितिन रावत ने कांग्रेस की लता देवी को छह वोट से हराया है, जबकि कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर भाजपा की बरदासी देवी ने कांग्रेस की रानी देवी को छह वोटों से मात दी है। खिर्सू ब्लॉक में भाजपा की जीत पर कैबिनेट मंत्री ने नवनिर्वाचित प्रमुख अनिल भंडारी को बधाइयां एवं शुभकामनायें दी हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने बताया कि यह जीत जनता के विश्वास, संगठन की एकजुटता और भाजपा सरकार की नीतियों की जीत है।कहा कि श्रीनगर विधानसभा के सभी ब्लॉकों में भाजपा की जीत ने एक तरफ 2027 विधानसभा का आगाज कर दिया है तो दूसरी ओर पंचायत चुनाव में जनता ने कांग्रेस को चारों खाने चित्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।