Hindi NewsUttarakhand NewsSrinagar NewsAISA Launches Signature Campaign for Student Demands at Hemwati Nandan Bahuguna Garhwal University
पुस्तकालय सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक खुले

पुस्तकालय सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक खुले

संक्षेप:

मांगों को लेकर आइसा का हस्ताक्षर अभियान शुरू श्रीनगर, संवाददाता। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि

Nov 17, 2025 03:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रीनगर
share Share
Follow Us on

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में छात्र हितों से जुड़ी मांगों को लेकर आइसा ने सोमवार से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। बिड़ला परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय में वाईफाई सुविधा सुचारु रूप से संचालित किए जाने, विश्वविद्यालय के दोनों पुस्तकालयों के रीडिंग रूम की समय-सीमा बढ़ाकर सुबह 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक किये जाने सहित अन्य मांगों को लेकर छात्र संघ उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल के नेतृत्व में चल रहे हस्ताक्षर अभियान में छात्रों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस दौरान शिवांक नौटियाल ने बिड़ला एवं चौरास परिसर के पुस्तकालयों में हीटर की व्यवस्था किए जाने, पुस्तकालयों में पर्याप्त संख्या में एक्सटेंशन प्लग व बोर्ड उपलब्ध कराए जाने, बिड़ला एवं चौरास परिसर के शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और विश्वविद्यालय के दोनों पुस्तकालयों के रीडिंग रूम की समय-सीमा बढ़ाकर सुबह 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक किए जाने की मांग की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा कि पुस्तकालय सम्बंधित मांगों को लेकर आइसा लम्बे समय से मांग उठा रहा है, परंतु अभी तक इस संबंध में कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। कहा कि मांगों को लेकर आइसा एक सप्ताह तक हस्ताक्षर अभियान चलायेगा। कहा कि यदि मांगों पर जल्द कार्यवाही नहीं होती है तो छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।मौके पर पूर्व छात्रा प्रतिनिधि प्रियंका, अंकित उछोली, अतुल सती आदि मौजूद रहे।