Hindi NewsUttarakhand NewsSrinagar NewsABVP Elections Announced in Srinagar New Leadership for 2025-26
श्रीनगर में डा. मीणा बने एबीवीपी के नगर अध्यक्ष

श्रीनगर में डा. मीणा बने एबीवीपी के नगर अध्यक्ष

संक्षेप:

आयुष को सौंपी नगर मंत्री की जिम्मेदारी एबीवीपी श्रीनगर नगर एवं विवि इकाई का गठन

Sep 08, 2025 03:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रीनगर
share Share
Follow Us on

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद श्रीनगर नगर एवं विश्वविद्यालय इकाई का सोमवार को निर्वाचन अधिकारी एवं अभाविप पौड़ी के जिला प्रमुख डॉ. राकेश नेगी ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। सत्र 2025-26 की नगर इकाई श्रीनगर में डॉ. सुरेंद्र मीणा को नगर अध्यक्ष व आयुष को नगर मंत्री बनाया गया। गढ़वाल विश्वविद्यालय इकाई के लिए विशाल सैनी को इकाई अध्यक्ष व अजय कुमार देवा को इकाई मंत्री बनाया गया । नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र मीणा व नगर मंत्री आयुष ने कहा कि एबीवीपी श्रीनगर इकाई के कार्यकर्ता छात्र व समाज के हितों के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे। विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विशाल सैनी व मंत्री अजय कुमार ने कहा कि एबीवीपी गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रवेश, परीक्षा और परिणाम की बेहतरी के लिए सदैव प्रयासरत है।अभाविप

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

के जिला प्रमुख डॉ. राकेश नेगी ने नवीन कार्यकारिणी के सभी सदस्यों से संगठन की कार्यपद्धति के आधार पर कार्य करते हुए छात्र और समाज हित का कार्य करने व संगठन विस्तार करने की अपील की।मौके पर विभाग संगठन मंत्री पौड़ी अभिषेक बर्त्वाल, केंद्रीय विश्वविद्यालय कार्य संयोजक अमन पंत, जिला संयोजक सारांश बर्तवाल, गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष जसवंत राणा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आशीष पंत, प्रांत शोध संयोजक पंकज टम्टा, प्रांत एसएफडी सह संयोजक श्रेय ममगांई , महिपाल बिष्ट, हिमांशु भंडारी, भुवन चमोली, राहुल गौड़, रोहित कोहली, पंकज फरस्वान ,पीयूष नौटियाल, नगर विस्तारक नम्रता, रोशनी, एकता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।