Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Special Commission for Promotion of Sanskrit Uttarakhand CM pushkar singh dhami Announces
संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए बनेगा स्पेशल आयोग, उत्तराखंड CM का बड़ा आदेश

संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए बनेगा स्पेशल आयोग, उत्तराखंड CM का बड़ा आदेश

संक्षेप:

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा कराए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत के आधार पर ही मानव सभ्यताओं का विकास संभव हुआ। संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए उच्चस्तरीय आयोग का गठन होगा।

Dec 02, 2025 11:24 am ISTGaurav Kala देहरादून
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में संस्कृत भाषा के उत्थान-विकास के लिए उच्चस्तरीय आयोग बनाने की घोषणा की है। सीएम धामी सोमवार को संस्कृत अकादमी में दो दिनी अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन के समापन समारोह का संबोधित कर रहे थे। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा कराए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत के आधार पर ही मानव सभ्यताओं का विकास संभव हुआ। हम सभी को ज्ञात है कि विश्व की अधिकतर भाषाओं की जड़ें किसी न किसी रूप में संस्कृत से ही जुड़ी हुई हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीएम ने कहा कि सनातन संस्कृति के इतिहास और वैदिक काल को देखें तो समस्त वेद, पुराण व उपनिषदों की रचना संस्कृत में ही की गई है। संस्कृत भाषा अनादि-अनंत है। सम्मेलन में सीएम ने अर्द्धकुंभ-2027 पर प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हम अर्द्धकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि सनातन संस्कृति के इस आयोजन से सभी को जुड़ना चाहिए।

ये भी पढ़ें:अखिलेश और राहुल को अच्छे संस्कार नहीं मिल सके, क्यों भड़के उत्तराखंड CM धामी
ये भी पढ़ें:मॉर्निंग वॉक पर निकले उत्तराखंड CM पुष्कर धामी, सड़क पर चाय भी बनाई

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए एसआईआर का विरोध कर रहे राजनीतिक दलाें को आड़े हाथ लिया। सीएम ने कहा कि कुछ दल सिर्फ विरोध करने की मानसिकता के चलते देश में अच्छे और सार्थक प्रयासों का भी विरोध करते हैं।

कृषकों ने सीएम को दी ‘किसान पुत्र’ की उपाधि

हरिद्वार। हरिद्वार में सोमवार को किसानों ने गुरुकुल कांगड़ी विवि के हेलीपैड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया। प्रदेश में गन्ना मूल्य 30 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाने को लेकर काश्तकारों ने सीएम को ‘किसान पुत्र’ की उपाधि से सम्मानित किया। सीएम ने आभार जताते हुए कहा कि किसानों से जुड़े सरकारी कार्यों-योजनाओं में कहीं कमी है तो उसे दूर करेंगे।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।