पिथौरागढ़ में नाबालिग छात्राओं के साथ स्कूल में शर्मनाक हरकत, पुलिस का सख्त ऐक्शन; टीचर हुआ गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बंगापानी (पिथौरागढ़), हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जौलजीबी थाना पुलिस के मुताबिक, बीते साल 30 और 31 दिसंबर को नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली तीन छात्राओं ने स्कूल के ही विज्ञान शिक्षक कपकोट जिला बागेश्वर निवासी प्रताप सिंह कोश्यारी पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। बंगापानी तहसील क्षेत्र के एक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तैनात विज्ञान शिक्षक को तीन नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। जौलजीबी थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने नौ अप्रैल 2025 को पॉक्सो एक्ट एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

जौलजीबी थाना पुलिस के मुताबिक, बीते साल 30 और 31 दिसंबर को नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली तीन छात्राओं ने स्कूल के ही विज्ञान शिक्षक कपकोट जिला बागेश्वर निवासी प्रताप सिंह कोश्यारी पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। मामला तूल पकड़ने पर पीड़ित छात्राओं ने परिजनों के साथ जौलजीबी थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी थी।

इससे पहले बीती 29 मार्च को स्कूल से जुड़े अभिभावकों ने प्रधानाचार्य को एक शिकायती पत्र देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जौलजीबी थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।