ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरट्रांजिट कैंप में युवती ने लगायी फांसी

ट्रांजिट कैंप में युवती ने लगायी फांसी

ट्रांजिट कैंप में शनिवार को एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने...

ट्रांजिट कैंप में युवती ने लगायी फांसी
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSat, 16 Mar 2019 08:04 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रांजिट कैंप में शनिवार को एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटायी।जानकारी के मुताबिक कृष्णा कालोनी ट्रांजिट कैंप निवासी शांति (18) पुत्र बुद्धिमंत बढ़ई ने शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शांति के भाई हरीश का कहना है कि सुबह वह और उसकी मां सुमित्रा मजदूरी करने चले गए थे। इस दौरान उसकी पत्नी, छोटा भाई और शांति घर पर थे। बताया गया कि दिन में खाना खाने के बाद शांति अपने कमरे में चली गयी। देर शाम जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। इस दौरान शांति को दुपट्टे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए।

सूचना मिलने पर हरीश और उसकी मां मौके पर पहुंच गए। वे उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटायी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए कहा तो परिजनों ने इंकार कर दिया। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें