Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsYouth Falls Victim to Cyber Fraud Over 2 Lakh Rupees Stolen via Screen Sharing
काशीपुर में युवक से 2.31 लाख की साइबर ठगी

काशीपुर में युवक से 2.31 लाख की साइबर ठगी

संक्षेप:

काशीपुर में नवीन नैलवाल नामक युवक साइबर ठगी का शिकार हुआ। ठग ने स्क्रीन शेयरिंग के जरिए उसके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 2,21,481 रुपये और बैंक खाते से 10,007 रुपये निकाल लिए। कुल मिलाकर 2,31,488 रुपये की ठगी हुई है। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Nov 18, 2025 11:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

काशीपुर l एक और युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठग ने उसके मोबाइल की स्क्रीन शेयर करवाकर उसके खाते से लाखों रुपये निकाल लिये। प्रेमनगर नीझड़ा निवासी नवीन नैलवाल पुत्र जगदश चंद्र नैलवाल ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर दी l बताया कि 10 सितंबर2025 को उसके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 10,499 रुपये बिना ओटीपी तथा बिना उसकी अनुमति के काट लिए गए। इस संबंध में जानकारी के लिए उसने मास्टर कार्ड कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया। बताया कि कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम विजय शर्मा बताया तथा कहा कि वह मेरे मोबाइल को सर्वर से कनेक्ट करेगा और उसे व्हाट्सअप वीडियो कॉल प्राप्त होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुछ ही समय बाद उसे वीडियो कॉल प्राप्त हुई। कॉल के दौरान उसने उससे स्क्रीन शेयर करने को कहा और बातचीत के दौरान उसे भ्रमित करते हुए उसके क्रेडिट कार्ड से 4 धोखाधड़ी वाले ट्रांजेक्शन कर कुल 2,21,481 रुपये निकाल लिये। बताया कि इसके अतिरिक्त उसके बैंक खाते से भी दो अवैध ट्रांजेक्शन किए गए और दो बार में 10,007 रुपये निकाल लिये गये। इस प्रकार उसके साथ अज्ञात व्यक्ति ने कुल 2,31,488 रुपये ऑनलाइन ठगी की है। उसने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर उसकी धनराशि वापस दिलवाये जाने की मांग की है। नवीन नैलवाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआई पुष्कर दत्त भट्ट को सौंपी है l