ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरसड़क दुर्घटना में युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

एनएच- 74 पर ग्राम लालपुर में हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि उसके पीछे बैठी महिला घायल हो गयी। पुलिस ने युवक के शव...

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSat, 28 May 2022 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

किच्छा संवाददाता

एनएच- 74 पर ग्राम लालपुर के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला घायल हो गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

रविवार रात बाइक पर सवार होकर महिला-पुरुष किच्छा से रुद्रपुर की दिशा में जा रहे थे। पुरूष बाइक चला रहा था, जबकि महिला बाइक पर उसके पीछे बैठी थी। इस दौरान ग्राम लालपुर में उनकी बाइक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल रुद्रपुर ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला का उपचार किया जा रहा है। मृतक की उम्र लभगभ तीस वर्ष बताई जा रही है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। घायल महिला ममता भदईपुरा रुद्रपुर की निवासी है। ममता ने बताया कि वह युवक से लिफ्ट लेकर रुद्रपुर जा रही थी। लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि ममता ने बाइक सवार से जान पहचान होने से इंकार किया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें