रंजिश में युवक को बेरहमी से पीटा, गंभीर घायल
संजय कनेरा, रुद्रपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को चार युवकों ने बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। राज कोली को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि पहले भी आरोपी उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कर चुके हैं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

संजय कनेरा, रुद्रपुर। रम्पुरा चौकी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को कुछ युवकों ने बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में बड़े भाई ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना शुक्रवार दोपहर चौरासी घंटा मंदिर परिसर की है। रम्पुरा निवासी राज कोली अपने एक दोस्त और मौसी के लड़के के साथ मंदिर में बैठकर बातचीत कर रहा था। तभी चार युवक वहां पहुंचे और उस पर बेल्ट, लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में राज गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद दोस्त और भाई ने बीचबचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें भी धमकाया।
घायल के बड़े भाई विजय कोली ने आरोप लगाया कि चारों युवक उनके परिवार से पुरानी रंजिश रखते हैं। इससे पहले आरोपी उनके मौसी के लड़के के साथ भी मारपीट कर चुके हैं। विजय का आरोप है कि पूर्व में शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। उधर, रम्पुरा चौकी के एसआई धीरज टम्टा ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


