शक्तिफार्म के युवक ने रुद्रपुर के होटल में अपने हाथ की नस काटी

Feb 17, 2026 07:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

शक्तिफार्म के एक युवक ने रुद्रपुर के एक होटल में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की कोशिश की। युवक ने अपनी नस काट ली और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शक्तिफार्म के युवक ने रुद्रपुर के होटल में अपने हाथ की नस काटी

रुद्रपुर, संवाददाता। शक्तिफार्म के युवक ने रुद्रपुर के एक होटल में अपने हाथ की नस काट ली। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने आत्महत्या की कोशिश की है। वेटर जब कमरे में पहुंचा तो उसके हाथ से खून बह रहा था और युवक जमीन पर पड़ा था। होटल कर्मी ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। शक्तिफार्म निवासी राकेश ढाली पुत्र लव ढाली का उसी के क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिवार ने शादी कराने से इनकार कर दिया।

इसी बात से आहत होकर युवक नाराज होकर रुद्रपुर आ गया। सोमवार शाम रुद्रपुर की इंदिरा कॉलोनी स्थित एक होटल में कमरा लिया। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह जब होटल कर्मी ऑर्डर लेकर आया और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो युवक खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा हुआ था। होटल कर्मचारियों ने तुरंत होटल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद युवक को आनन-फानन में रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों को घटना की सूचना दी। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की कोशिश की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।