Rudrapur News: युवती से मारपीट के आरोप में चार नामजद

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: किच्छा में एक युवती के साथ मारपीट के आरोप में चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के परिवार के अनुसार, आरोपियों ने बाथरूम की छत तोड़कर और नहाते समय उस पर हमला किया। मामले की जांच पुलिस कर रही है और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।

Rudrapur News: युवती से मारपीट के आरोप में चार नामजद

Rudrapur News: किच्छा। युवती के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया किया है। पीड़िता के भाई ने पुलभट्टा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बाथरूम की टिन टूटी हुई है। परिवार वाले वहां परदा लगाकर नहाते हैं। सोमवार को उसकी बहन नहाने गई थी। नजदीक लगे अमरूद के पेड़ पर फरमान, अरमान, सरताज, असलम चढ़े हुए थे। आरोप है कि बहन के विरोध करने पर युवक विवाद करने लगे। इस पर उसने ऐतराज किया। इस पर आरोपी अपने सात-आठ अन्य साथियों के साथ उसके घर में घुस गए और उसकी बहन के साथ मारपीट की।

वह घायल हो गई। जब वह पुलभट्टा थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर वापस आ रहा था तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसआई धीरज वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।