ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरपांच ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

पांच ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

बाजार पुलिस चौकी ने एक युवक को पांच ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद फत्र्याल ने बताया कि उन्होंने पांच ग्राम स्मैक के साथ इस्लामनगर निवासी वाहिद पुत्र नन्हे को...

पांच ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरThu, 31 May 2018 04:51 PM
ऐप पर पढ़ें

बाजार पुलिस चौकी ने एक युवक को पांच ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद फत्र्याल ने बताया कि उन्होंने पांच ग्राम स्मैक के साथ इस्लामनगर निवासी वाहिद पुत्र नन्हे को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस चैकिंग अभियान चला रही थी।

इस दौरान वाहिद पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया। पुलिस को तलाशी के दौरान उसके पास से पांच ग्राम स्मैक मिली। विनोद फत्र्याल ने बताया कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को अब जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें