Rudrapur News: समुदाय विशेष के युवक पर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा
Rudrapur News: गदरपुर में एक युवक, मोहम्मद साकिब, के खिलाफ युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने युवती को एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब स्थानीय लोगों ने युवक को युवती के साथ देखा, तो उन्होंने उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।

Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गदरपुर निवासी एक युवक के खिलाफ युवती से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। समुदाय विशेष के युवक पर युवती को एक होटल में ले जाने का आरोप है। होटल पहुंचे लोगों ने जब युवक को यहां युवती के साथ देखा तो आक्रोशित लोगों ने युवक की धुनाई लगाकर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक, गदरपुर के गदरपुरा निवासी मोहम्मद साकिब एक युवती को आवास विकास स्थित एक होटल में ले गया। इस जब कुछ लोगों को जानकारी मिली तो वह देर रात होटल में पहुंच गए और साकिब को युवती के साथ यहां देखा।
इस पर आक्रोशित लोगों ने साकिब की धुनाई लगा दी। इसके बाद उसे आवास विकास चौकी ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवती के परिजनों को मामले की सूचना दी। पुलिस पूछताछ में साकिब ने युवती से करीब एक वर्ष से परिचय बताया। वहीं पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी साकिब के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


