झनकट में गड्डे में गिरकर मजदूर घायल, उपचार के दौरान मौत
झनकट में एक निर्माणाधीन मकान में कार्य करते समय एक मजदूर गड्डे में गिरकर घायल हो गया। उपचार के दौरान मजदूर की नागरिक चिकित्साल में मौत हो गई। रविवार देर रात झनकट में एक व्यक्ति के यहां निर्माणाधीन...
झनकट में एक निर्माणाधीन मकान में कार्य करते समय एक मजदूर गड्डे में गिरकर घायल हो गया। उपचार के दौरान मजदूर की नागरिक चिकित्सालय में मौत हो गई। रविवार देर रात झनकट में एक व्यक्ति के यहां निर्माणाधीन मकान में कार्य करते समय यूपी के बहादुरगंज न्यूरिया निवासी ओमकार (30) पुत्र हरी राम गड्डे में गिर गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। मकान स्वामी व उसके साथियों ने उसे नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव को अपने साथ लेकर गांव चले गये। युवक अपने पीछे पत्नी क्रांति व एक पुत्र व तीन पुत्रियों को रोता बिलखता छोड़ गया। ओमकार 6 भाईयों में सबसे बड़ा था। जो मजदूरी करने अपने साथियों के साथ झनकट आया हुआ था।