वीपीडी और पोलियो सर्विलांस मजबूत करने को डब्ल्यूएचओ कार्यशाला
वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज व पोलियो सर्विलांस व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में डब्लूएचओ की ओर से एक दिवस

रुद्रपुर। वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज (वीपीडी) और पोलियो सर्विलांस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में डब्ल्यूएचओ की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए चिकित्सा अधिकारियों, कार्यक्रम प्रबंधकों और टीकाकरण से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने किया। उन्होंने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से मीजल्स, रूबेला, डिफ्थीरिया, परट्यूसिस समेत अन्य वैक्सीन प्रिवेंटेबल बीमारियों की रिपोर्टिंग और सैंपलिंग की समीक्षा करते हुए रोग निगरानी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ. मीनाक्षी सुमन ने आगामी पोलियो अभियान की तैयारियों, माइक्रोप्लान और आवश्यक प्रपत्रों की जानकारी दी।
वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. परास गुप्ता ने एक्यूट फ्लेसिड पैरालिसिस (एएफपी) मामलों की पहचान, परीक्षण और समयबद्ध रिपोर्टिंग पर विस्तृत प्रस्तुति दी। कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीपी सिंह, डॉ. एसपी सिंह, सभी ब्लॉकों के चिकित्सा अधीक्षक, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, कम्युनिटी मोबिलाइजर और टीकाकरण स्टाफ मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षण से जिले की रोग निगरानी व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


