Rudrapur News: कंपनी में श्रमिकों का हंगामा, एचआर हेड को हटाने की मांग

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: किच्छा में मीक फार्मा कंपनी के श्रमिकों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया। महिला श्रमिकों ने एचआर हेड पर उत्पीड़न और अभद्रता के आरोप लगाए। प्लांट हेड ने श्रमिकों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद श्रमिक शांत हुए। उन्हें 15 वर्षों से केवल 8000 रुपये मासिक वेतन मिल रहा है।

Rudrapur News: कंपनी में श्रमिकों का हंगामा, एचआर हेड को हटाने की मांग

Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मीक फार्मा कंपनी के श्रमिकों ने कार्य बहिष्कार कर फैक्ट्री गेट पर हंगामा किया। महिला श्रमिकों ने कंपनी के एचआर हेड पर अभद्रता और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। प्लांट हेड ने श्रमिकों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद श्रमिक शांत हुए। मंगलवार को लालपुर स्थित मीक फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से कंपनी में कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें मात्र आठ हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाता है। आरोप लगाया कि अतिरिक्त समय तक काम कराने के बावजूद ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जाता और उन्हें अपने पीएफ संबंधी जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

महिला श्रमिकों ने आरोप लगाया कि एचआर हेड उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। उनसे समय से पहले पंचिंग करवाई जाती है और मोबाइल फोन अपने पास नहीं रखने दिया जाता है, जिससे पारिवारिक आपात स्थिति में भी उन्हें सूचना नहीं मिल पाती। उन्होंने एचआर हेड पर श्रमिकों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने और वेतन वृद्धि की मांग की। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के कारण फैक्ट्री में अफरातफरी का माहौल बना रहा। हंगामा बढ़ने पर प्लांट हेड अशोक शर्मा फैक्ट्री गेट पर पहुंचे और श्रमिकों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद श्रमिक फैक्ट्री के अंदर चले गए। अशोक शर्मा ने बताया कि श्रमिकों की समस्याओं से फैक्ट्री प्रबंधन को अवगत करा दिया गया है। प्रबंधन ने पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में चित्रा देवी, शीला देवी, रूपवती दिवाकर, निशा पालीवाल, आशा गौतम, सीमा, अंजली, पूजा, संगीता, सोनू, मुनीश, शिवम, हर्ष, अंकित और समीर आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsRudrapur News: कंपनी में श्रमिकों का हंगामा, एचआर हेड को हटाने की मांग