ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरश्रमिक ने जहर खाया, मौत

श्रमिक ने जहर खाया, मौत

अज्ञात कारणों के चलते श्रमिक ने जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक,...

श्रमिक ने जहर खाया, मौत
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरFri, 23 Jun 2017 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें

अज्ञात कारणों के चलते श्रमिक ने जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से यूपी, जिला महाराजपुर के कल्याणगंज निवासी 22 वर्षीय आशुतोष पटेल पुत्र यशवंत पटेल मजदूरी करता था। वह बीते कई दिनों से लालपुर स्थित टोल के पास हाईवे निर्माण के काम में लगा हुआ था। गुरुवार की रात उसने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और बेहोशी की हालत में लालपुर टोल के पास पड़ा मिला। इस पर साथी श्रमिकों ने उसे एंबुलेंस 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आशुतोष की मौत की खबर उसके परिजनों को दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें