अज्ञात वाहन की चपेट में आकर श्रमिक घायल
किच्छा में एनएच-74 पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर चीनी मिल का श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया। घटना के समय...

किच्छा। एनएच- 74 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर चीनी मिल का श्रमिक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां उसकी स्थिती को गंभीर देखते सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रैफर कर दिया गया। रामनिवास पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम बखपुर किच्छा चीनी मिल में नौकरी करता है। गुरुवार रात्रि वह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी से वापस अपने घर ग्राम बखपुर जा रहा था। इस दौरान सूरजमल कालेज के निकट वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इस घटना में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रैफर कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।