वन निगम की लाट से तस्करों ने किया लकड़ी चोरी का प्रयास, गश्त टीम पर फायरिंग

Feb 28, 2026 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

तस्करों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि तस्करी से रोकने पर वन निगम की टीम पर ही फायरिंग कर दी। मामले में वन विभाग की ओर से तहरीर दी जा रही है। मामला

वन निगम की लाट से तस्करों ने किया लकड़ी चोरी का प्रयास, गश्त टीम पर फायरिंग

खटीमा, संवाददाता। लकड़ी चोरी करने पहुंचे तस्करों वन निगम की टीम पर फायरिंग कर दी। मामला शुक्रवार देर रात किलपुरा रेंज की लाट संख्या 146 का है, जिसे दिसंबर में वन विभाग ने कटान के लिए वन निगम को सुपुर्द किया था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात छह से अधिक तस्कर बाइक से लाट संख्या 146 में घुस आए। उसी दौरान वन निगम के सेक्शन अधिकारी कुलदीप सैनी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। टीम ने बाइक सवारों को संदिग्ध परिस्थितियों में देखा और उन्हें ललकारा। इस पर तस्करों ने घबराकर वन निगम की टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी।

हालांकि टीम ने साहस दिखाते हुए तस्करों का पीछा किया, जिससे वे अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना में किसी कर्मचारी को चोट नहीं आई, लेकिन फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सेक्शन अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है तथा लिखित विवरण डाक के माध्यम से भेजा गया है। उच्चाधिकारियों की ओर से मामले में तहरीर दी जा रही है। घटना के संबंध में डीएलएम टनकपुर से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।