ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरगूलरभोज में इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरीं महिलाएं

गूलरभोज में इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरीं महिलाएं

- यूपी के हाथरस और बलरामपुर में दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़ित दोनों युवतियों की मौत के बाद लोगों में आक्रोश है। घटना के बिरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को फांसी की सजा की मांग करते...

गूलरभोज में इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरीं महिलाएं
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरThu, 01 Oct 2020 05:22 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी के हाथरस और बलरामपुर में दुष्कर्म का शिकार हुई युवतियों की मौत के बाद लोग भड़क गये हैं। आक्रोशित लोगों ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने कैंडल मार्च निकालकर दोनों युवतियों को श्रद्धांजलि दी।

गुरुवार को महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रीना कपूर के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने गूलरभोज चौक पर एकत्रित हुए। यहां से उन्होंने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। जिलाध्यक्ष कपूर ने कहा उत्तर प्रदेश के हाथरस और बलरामपुर की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने यूपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा दुष्कर्म पीड़िता के उपचार में लापरवाही बरती गई। इस दौरान उन्होंने दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। यहां पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रेखा रावत, नाजमा बेगम, साइस्ता, संजीदा, अमीर जंहा, शबाना, रेशमा, पूजा, राखी, गंगा देवी, संगीता, रीना रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें