शांतिपुरी में पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

शांतिपुरी में पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

संक्षेप:

शांतिपुरी में ग्रामीण महिलाओं ने पेयजल समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। उन्‍हें आरोप है कि स्वजल योजना के तहत पेयजल सप्लाई में गंभीर कमी है, जबकि बिल लगातार भेजे जा रहे हैं। यदि अगले 72 घंटे में पानी की...

Sep 09, 2025 08:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

शांतिपुरी, संवाददाता। पेयजल समस्या को लेकर मंगलवार को ग्रामीण महिलाओं ने पंचायत भवन परिसर शांतिपुरी नंबर दो में एकत्रित होकर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि भारत सरकार की सस्ती स्वजल योजना से स्थापित पेयजल योजना से संयोजन शुरू होने के बावजूद नलों में पानी की सप्लाई न के बराबर है। जबकि विभाग उपभोक्ताओं को लगातार भारी-भरकम बिल भेज रहा है। महिलाओं ने बताया कि पूरे गर्मी भर गांव के नलों में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं हुई है। जबकि इधर बीते एक सप्ताह से लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे दूर-दूर खेतों में लगे सिंचाई नलकूपों का सहारा लेना पड़ रहा है। कहा अगले 72 घंटे के अंदर पेयजल सप्लाई सुचारू नहीं हुई तो वह अपने बच्चों समेत जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे। साथ ही पेयजल उपभोक्ताओं ने सूखे पड़े पुराने पेयजल संयोजन पर बिल जारी न करने व स्वजल योजना से लगे नए पेयजल संयोजनों पर भारत सरकार की योजना के अनुरूप सस्ते बिल जारी करने की भी मांग की है। करीब तीन घंटे के विरोध-प्रदर्शन के बाद दूरभाष पर अधिकतम तीन दिन के भीतर पानी की सप्लाई सुचारू करने के आश्वासन पर घर लौटे। यहां सरस्वती दफोटी, चंपा कोरंगा, बबीता दानू, संगीता जोशी, ममता जोशी, भावना जोशी, कविता नेगी, देवकी दफोटी, संगीता कोरंगा, लीला दानू, दीपा कोरंगा, गंगा दफोटी, मुन्नी दानू, उमा दफोटी, राधा दानू, बसंती दानू, मुन्नी बिष्ट, देवकी दफोटी, इन्दर सिंह दफोटी, देब सिंह दानू, गिरीश मिश्रा, पूजा दानू बालम सिंह कोरंगा आदि शामिल रहे। पेयजल लाइन टूटने से सप्लाई लाइनों में सिल्ट भर गई है। उसकी सफाई में दो से तीन दिन का समय और लग सकता है। विभाग अपनी ओर से जलापूर्ति जल्द से जल्द सुचारू करने के प्रयासों में जुटा हुआ है। -तरुण शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जल संस्थान ऊधमसिंह नगर स्वजल ने योजना के अनुरूप धरातल पर काम पूरा करने में विलंब किया और कार्य पूर्ण होते-होते चुनावी घोषणा होने के कारण यह योजना ग्राम पंचायत को ट्रांसफर नहीं हो पाई। इस कारण आज ग्रामीणों को बिलों एवं पेयजल की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। -चंद्रकला बिशन कोरंगा पूर्व प्रधान शांतिपुरी खमियां नंबर दो