पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रखा

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

दिनेशपुर में शुक्रवार को महिलाओं ने पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए वट सावित्री व्रत का आयोजन किया। वार्ड पांच में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उपवास रखकर वट वृक्ष की पूजा की। पुरोहित बनमली चक्रवर्ती ने पूजा का संचालन किया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में पूजा की और प्रसाद वितरित किया।

पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रखा

दिनेशपुर। क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम को महिलाओं ने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ श्रद्धा एवं आस्था के प्रतीक वट सावित्री व्रत का विधिपूर्वक पालन किया। वार्ड पांच में आयोजित दो दिवसीय वट सावित्री पूजा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उपवास रखकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अनुष्ठान संपन्न कराया। पूजा कार्यक्रम का संचालन पुरोहित बनमली चक्रवर्ती ने कराया। उन्होंने वट वृक्ष के नीचे विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कर महिलाओं से पूजा संपन्न कराई। इस दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधा और पति की दीर्घायु, परिवार की खुशहाली एवं सुख-शांति की कामना की।

पूजा स्थल पर पूरे समय धार्मिक वातावरण बना रहा। महिलाओं ने भक्ति गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।पुरोहित बनमली चक्रवर्ती ने महिलाओं को वट सावित्री व्रत का महत्व बताते हुए कहा कि हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व है। मान्यता है कि माता सावित्री ने अपने तप, त्याग और अटूट संकल्प से अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस प्राप्त किए थे। तभी से महिलाएं अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखती हैं।पूजा में शामिल महिलाओं ने पूरे श्रद्धाभाव से व्रत का पालन किया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर पूजा-अर्चना में भाग लिया। कार्यक्रम में शिरवा ढाली, मालती गाइन, बसंती मल्लिक, दीपाली बैरागी, निराला मल्लिक, करूणा मल्लिक, गायत्री विश्वास, सोना गायन, सुनीता मंडल, पूजा मंडल,पूनम पाइक , निली चक्रवर्ती, मधु चक्रवर्ती, हेमा चक्रवर्ती, दुलाली राय सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।पूजा के समापन पर महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की कामना करते हुए प्रसाद वितरण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।