Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsWomen Celebrate Jitiya Vrat for Children s Longevity and Prosperity in Khatima
संतान की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा जितिया व्रत

संतान की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा जितिया व्रत

संक्षेप:

खटीमा में पूर्वांचल समाज की महिलाओं ने रविवार को अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए जितिया व्रत रखा। महिलाएं सूर्योदय से पहले पूजा-अर्चना के बाद निर्जला व्रत प्रारंभ कर, सोमवार को पारण के...

Sep 15, 2025 05:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

खटीमा, संवाददाता। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्वांचल समाज की महिलाओं ने रविवार को अपने बच्चों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए पवित्र जितिया व्रत रखा। महिलाओं ने सूर्योदय से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना कर फलाहार के बाद निर्जला व्रत प्रारंभ किया। सोमवार सुबह पारण के साथ व्रत संपन्न किया जाएगा। शाम को महिलाओं ने पवित्र स्नान के बाद धार्मिक स्थलों पर एकत्र होकर पूजा-अर्चना की और जीवपुत्र नागराज की कथा का श्रवण किया। इस दौरान माताओं ने अपनी संतान की रक्षा और दीर्घायु की कामना की। खटीमा के संजय रेलवे पार्क स्थित छठ घाट पर भी बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुईं।

यहां महिलाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना और कथा श्रवण किया। इस अवसर पर सुमन सिंह, पूनम सिंह, मीरा, रेखा सिंह, कमलावती यादव, सुमन यादव, उर्मिला कुशवाहा, कमलावती देवी, धानमती, सुनीता देवी, रसमनी, फूलमती सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;