मॉर्निंग वॉक कर रही महिला की बाइक से टक्कर, घायल

Feb 28, 2026 06:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

पुत्र के साथ मॉर्निंग वॉक कर रही महिला बाइक की टक्कर से घायल हो गयी। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

मॉर्निंग वॉक कर रही महिला की बाइक से टक्कर, घायल

किच्छा। पुत्र के साथ मॉर्निंग वॉक कर रही महिला बाइक की टक्कर से घायल हो गई। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। शनिवार सुबह संगीता निवासी लालपुर अपने पुत्र अनमोल के साथ लालपुर में मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। वहीं सोनू और सुनील निवासी ग्राम सुतईया पुलभट्टा बाइक पर सवार होकर रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। लालपुर मजार के पास संगीता बाइक की चपेट में आ गई। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।