रोडवेज बस की चपेट में आने से महिला घायल
रोडवेज स्टेशन के पास एक महिला बस की चपेट में आ गयी। इससे वह घायल हो गयी। राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच बस को कब्जे में ले लिया है।...
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरThu, 19 Mar 2020 06:49 PM
ऐप पर पढ़ें
रोडवेज स्टेशन के पास एक महिला बस की चपेट में आ गयी। इससे वह घायल हो गयी। राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच बस को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक रोडवेज स्टेशन के पास एक महिला पैदल जा रही थी। इस दौरान बिलासपुर रोड को यूपी की बस (संख्या यूपी 25 बीटी 3577) मुड़ी तो महिला उसकी चपेट में आ गयी। इससे महिला घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत बस को कब्जे में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया मामले की जांच की जा रही है।