ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरबागेश्वर के कपकोट में जंगल में लगी आग की चपेट में आने से महिला की मौत

बागेश्वर के कपकोट में जंगल में लगी आग की चपेट में आने से महिला की मौत

कपकोट के चचई के जंगल में एक महिला जंगल में लगी आग की चपेट में आने से जिंदा जल गई। एक महिला को लापता बताया जा रहा है, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस...

बागेश्वर के कपकोट में जंगल में लगी आग की चपेट में आने से महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSat, 04 Apr 2020 10:16 PM
ऐप पर पढ़ें

कपकोट के चचई के जंगल में एक महिला जंगल में लगी आग की चपेट में आने से जिंदा जल गई। एक महिला को लापता बताया जा रहा है, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को कपकोट के चचई गांव की महिला नंदी देवी पत्नी मदन राम, इंदिरा देवी पत्नी तारा राम और एक अन्य महिला चचई के पुड़कुनी के जंगल में घास काटने गई थी। शाम को अचानक जंगल में आग लग गई। जंगल की आग की चपेट में आने से नंदी देवी पत्नी मदन राम बुरी तरह जल गई। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इंदिरा देवी पत्नी तारा राम को लापता बताया जा रहा है। एक अन्य महिला के झुलसने की खबर है। जब यह महिलाएं घर नहीं लौटी तो गांव के लोगों ने खोजबीन की। घटना शनिवार शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि जंगल में शाम से ही आग लगी थी लेकिन वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। घटना का पता लगने के बाद गांव के लोग जंगल में पहुंच गए। अंधेरा होने के कारण बचाव के काम में बाधा पहुंच रही है। पूर्व विधायक ने बताया कि उन्होंने डीएम को भी घटना की जानकारी दे दी है। जंगल की आग में महिला की मौत से गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। लोगों का हुजूम जंगल में जमा हो गया है। उधर, कपकोट के एडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ, पुलिस की टीम मौके को भेज दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें