Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsWoman Assaulted in Kichha Police File Case Against Accused for Forcing Marriage
किच्छा में महिला से मारपीट, मुकदमा दर्ज

किच्छा में महिला से मारपीट, मुकदमा दर्ज

संक्षेप: किच्छा में महिला से मारपीट, मुकदमा दर्ज किच्छा, संवाददाता। महिला से मारपीट करने के

Sat, 1 Nov 2025 11:46 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

किच्छा में महिला से मारपीट, मुकदमा दर्ज किच्छा, संवाददाता। महिला से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी विवाहित महिला पर जबरन निकाह करने का दबाव बना रहा था। मेराज पत्नी हनीफ निवासी कुरैशी मौहल्ला टावर के पास वार्ड 15 ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह शादीशुदा है और उसके बच्चे है। एक वर्ष पूर्व कल्लू पुत्र इकरार निवासी ग्राम दरऊ किच्छा ने उसके साथ निकाह करने का दबाव बनाया और उसका पीछा करने लगा। आरोप है कि मेराज के विरोध करने पर कल्लू उसके साथ गाली गलौच कर अभद्रता करने लगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मेराज ने दरऊ के प्रधानपति गफ्फार घटना के बारे में बताया तब गफ्फार ने उसे दरऊ बुला लिया। बीते 26 अक्तूबर रात्रि आठ बजे मेराज अपनी भांजी के दरऊ पहुंची तब कल्लू ने उनके साथ मारपीट करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कल्लू ने उनकी वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी दी। लोगों ने उन दोनों को बचाया। इसके बाद कल्लू ने उन्हें धोखे से पुलिस चौकी आजादनगर में बुला कर जबरन समझौता करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया। मेराज की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।