शादी का झांसा देकर चार साल तक बनाए शारीरिक संबंध

Apr 07, 2026 07:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। शक्तिफार्म क्षेत्र की एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक संबंध बनाने और जबरन गर्भपात कराने का आरोप

शादी का झांसा देकर चार साल तक बनाए शारीरिक संबंध

सितारगंज। शक्तिफार्म क्षेत्र की एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक संबंध बनाने और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शक्तिफार्म के एक गांव निवासी पहले से विवाहित महिला ने सोमवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव गुरुग्राम निवासी नरेंद्र विश्वास के साथ उसका लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, इस दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि नरेंद्र ने उसे दवा खिलाकर जबरन गर्भपात करा दिया।

जब उसने उससे विवाह करने की बात कही तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 89 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।