रुद्रपुर में जवानों की फिटनेस, अनुशासन और टर्नआउट का निरीक्षण
रुद्रपुर, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस जवानों की फिटनेस, अनुशासन और ड्रिल का निरी

रुद्रपुर, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक पुलिस परेड हुई, जिसमें पुलिस जवानों की फिटनेस, अनुशासन और ड्रिल का निरीक्षण किया गया। एसएसपी अजय गणपति ने परेड की सलामी लेकर जवानों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया। परेड की शुरुआत जवानों की शारीरिक दक्षता को मजबूत करने के उद्देश्य से हल्की दौड़ के साथ की गई। एसएसपी ने अधिकारियों व कर्मचारियों के टर्नआउट, वर्दी और साज-सज्जा की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान जहां कमियां पाई गईं, वहां उन्हें सुधारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। परेड के दौरान पुलिस जवानों को अलग-अलग टोलियों में विभाजित कर टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया।
इसके साथ ही शस्त्राभ्यास भी कराया गया, ताकि जवानों को हथियारों के सही रखरखाव और आवश्यकता पड़ने पर उनके त्वरित एवं प्रभावी उपयोग की जानकारी मिल सके। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि पुलिस बल के लिए शारीरिक फिटनेस केवल ड्यूटी का हिस्सा नहीं बल्कि एक जीवनशैली होनी चाहिए। फिट और अनुशासित पुलिस बल ही बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम होता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


