जल जीवन मिशन का टोल नंबर शोपीस, शिकायत का निवारण नहीं

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

खटीमा में जल जीवन मिशन का टोल नंबर केवल शोपीस बना हुआ है। चार दिन बाद भी शिकायतों का समाधान नहीं होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। शिकायत करने के बावजूद किसी कर्मचारी का न आना, पानी की समस्या और अन्य परेशानियों ने जनता को निराश कर दिया है। उपभोक्ता अब टोल फ्री नंबर को बंद करने की मांग कर रहे हैं।

जल जीवन मिशन का टोल नंबर शोपीस, शिकायत का निवारण नहीं

खटीमा। जल जीवन मिशन का टोल नंबर मात्र शोपीस बना,चार दिन बाद भी शिकायत का कोई निवारण नहीं होने से उपभोक्ता में आक्रोश है। जल मिशन योजना प्रारंभ होने के दोर से ही विवादों में रही,शुरू में जल जीवन मिशन के तहत सड़के खोद दी गई जिससे लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ा फिर पाइप लाइने बिछी तो लीकेज की समस्या से शहर और ग्रामीण इलाके जूझते रहे। अब उपभोक्ताओं के घर में पानी नहीं आने पर या अन्य समस्याओं के होने पर टोल फ्री नंबर मात्र औपचारिकता बन कर रह गई है। शिकायत करने के बाद भी कई कई दिन तक कोई सुनवाई नहीं होती।लेबर

नहीं होने का रोना रोता विभाग जनता को असुविधा और परेशानी का सबब बन चुका है।वार्ड नंबर 11 निवासी जावेद ने बताया कि उनके घर में पानी नहीं आ रहा है जिसकी शिकायत उन्होंने टोल फ्री नंबर पर 8 अप्रैल को की थी कोई भी कर्मचारी के नहीं आने पर दस अप्रैल को फिर उन्होंने शिकायत की तो कहा गया कि किसी को भेजा जा रहा है लेकिन कोई नहीं आया। ऐसे ही अन्य उपभोक्ताओं की शिकायतों का कोई निवारण नहीं हो रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जल जीवन मिशन का टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करने से कोई फायदा नहीं हो रहा है इसलिए इसे बंद कर देना चाहिए।इससे ज्यादा सुविधाएं जल संस्थान के जब कनेक्शन थे तब मिल रही थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।