पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

किच्छा में पानी की निकासी को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सुरजीत सिंह ने आरोप लगाया कि राज सिंह और उनके परिवार ने उसके घर में घुसकर हमला किया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट में कई लोग घायल हुए, जिनका इलाज रुद्रपुर में किया जा रहा है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस

किच्छा, संवाददाता। पानी निकासी को लेकर पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बंडिया भट्टा वार्ड-5 निवासी सुरजीत सिंह पुत्र साहब सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 26 मई की शाम करीब सात बजे पड़ोस में रहने वाले राज सिंह पुत्र साहब सिंह, गगन सिंह तथा उनकी पुत्रियां पूजा और रिया ने उसके घर की टंकी से पानी आने का आरोप लगाते हुए उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके माता-पिता के साथ मारपीट की और उसके पिता का मोबाइल फोन भी छीन लिया।

घटना में उसके माता-पिता घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से जोगेंद्र कौर पत्नी साहब सिंह ने आरोप लगाया कि सुरजीत सिंह के घर का पानी अक्सर उनके घर में आता है। विरोध करने पर सुरजीत सिंह, उसके पुत्र काकू और पत्नी रेखा रानी ने उनके पुत्र राज सिंह के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि काकू ने फावड़े से जोगेंद्र कौर के पोते गोलू पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद सुरजीत सिंह, काकू और रेखा रानी ने छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे जोगेंद्र कौर भी घायल हो गईं। घटना में घायल गोलू और पूजा को उपचार के लिए रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।