ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरुक किया

Feb 14, 2026 04:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

खटीमा। ग्राम पंचायत बण्डिया में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राइंका बण्डिया में आयो

ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरुक किया

खटीमा। ग्राम पंचायत बंडिया में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राइंका बंडिया में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जल जागरूकता स्लोगन के साथ ग्राम सभा में रैली निकालकर ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं जल उपयोग की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को रंगोली प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक नृत्य के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, ग्राम प्रधान शोभनाथ मौर्य, ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति बंडिया एवं भगचुरी के सदस्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।