Rudrapur News: गदरपुर में लूट के मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी मुकदमा

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: गदरपुर में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर मारपीट और लूट का आरोप लगाया है। पीड़ित बृजेश ठाकुर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विवाद उस समय शुरू हुआ जब पीड़ित अपनी कार का टायर बदल रहे थे। आरोपियों पर जान से मारने की कोशिश और लूट का भी आरोप है।

Rudrapur News: गदरपुर में लूट के मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी मुकदमा

Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। बीते दिनों एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट कर 2.50 लाख रुपये की लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देकर मारपीट और लूट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दूसरे पक्ष के पीड़ित बृजेश ठाकुर की तहरीर पर जसवीर सिंह, अब्दुल रहमान, साकिब, आसिफ, नाजिम, नईम और 10-15 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना का विवरण

पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि 25 सितंबर 2026 की देर रात गदरपुर निवासी आदेश ठाकुर अपने दोस्तों के साथ कार से बाजपुर से घर लौट रहे थे। गदरपुर मार्ग पर धर्मकांटे के पास अचानक कार का टायर फट गया। आरोप है कि जब वह जैक लगाकर टायर बदल रहे थे, तभी जसवीर सिंह वहां पहुंचा और गाड़ी हटाने को लेकर विवाद करने लगा। गाड़ी जैक पर होने के कारण तत्काल हटाने में असमर्थता जताने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और उसने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि अब्दुल रहमान, साकिब, आसिफ, नाजिम और नईम समेत 10 से 15 लोग गोलबंद होकर मौके पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी।

घातक हमले और लूट

आरोप है कि विवाद के दौरान साकिब ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से पीड़ित के साथी जुगराज सिंह के सिर और पीठ पर हमला कर दिया। इससे उनके सिर में चार और पीठ पर नौ टांके आए हैं। वहीं आरोपियों पर अपनी कार से पीड़ितों की गाड़ी में टक्कर मारकर उसे क्षतिग्रस्त करने और शोर मचाने पर जुगराज के गले से सोने की चेन व पर्स लूटकर फरार होने का भी आरोप है। पर्स में आधार, पैन कार्ड और कुछ रुपये नकद थे। घायलों के इलाज के कारण तहरीर देने में विलंब हुआ। पुलिस ने 28 सितंबर को केस दर्ज किया। गदरपुर कोतवाल भूपेंद्र बृजवाल ने बताया कि मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच के बाद आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦यह घटना कब हुई?−
यह घटना 25 सितंबर 2026 की देर रात हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरRudrapur News: गदरपुर में लूट के मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी मुकदमा