ट्रांजिट कैंप में मारपीट की दो घटनाएं, पीड़ितों ने पुलिस सौंपी तहरीर
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। दोनों मामलों में पीड़ित युवकों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों क

रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। दोनों मामलों में पीड़ित युवकों ने पुलिस को तहरीर दी है। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो युवकों के साथ मारपीट की घटनाएं हुईं। पहली घटना विवेक नगर निवासी दीपक के साथ हुई। दीपक ने पुलिस को बताया कि वह ई-रिक्शा चालक है। शुक्रवार देर रात वह सवारी लेकर तीनपानी डाम की ओर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं दूसरी घटना कृष्णा कॉलोनी निवासी सूरज के साथ हुई।
सूरज के अनुसार, शुक्रवार देर रात खाना खाने के बाद वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि, दोनों घटनाओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


